बिल्थरा रोड ज़िला बलिया एक नगर पंचायत एवं शहर है। उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के उत्तर-पश्चिमी कोने में स्थित बिल्थरा रोड में प्राचीन काल से रेलवे स्टेशन भी स्थित है।
बिल्थरा रोड उप ज़िला मुख्यालय है। शहर का ज़िला मुख्यालय बलिया है जो यहॉ से 60कि0मी0 दूर है।
2011 की जनगणना के अनुसार, 2011 में बेल्थरा रोड नगर पंचायत की आबादी 20,404 थी- 10,564 पुरुष एवं 9,840 महिलाऍ थीं।